कोलकाता केस: TMC सांसद राज्यसभा से इस्तीफा देंगे(Kolkata case: TMC MP to resign from Rajya Sabha)

2 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर के विरोध में TMC सांसद जवाहर सरकार ने इस्तीफा देने का फैसला किया है।

जवाहर ने कहा कि वे राजनीति से भी संन्यास लेंगे। उन्होंने TMC अध्यक्ष और बंगाल CM ममता बनर्जी को चिट्ठी लिखकर सरकार की कार्यशैली पर निराशा जताई।

जवाहर सरकार ने लिखा है कि वे जल्द ही दिल्ली जाकर राज्यसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपेंगे।

राज्यपाल ने दिया मीटिंग बुलाने का निर्देश

इधर, गवर्नर सीवी आनंद बोस ने ममता सरकार को कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग बुलाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि जनता कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है।

ममता सरकार को तुंरत कैबिनेट मीटिंग बुलाकर कमिश्नर को बर्खास्त करना चाहिए। वे जिम्मेदारियों से बच नहीं सकतीं।

आज केस की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

9 अगस्त को हुए ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस की आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। 22 अगस्त को हुई पिछली सुनवाई में CBI ने कोर्ट में कहा था कि क्राइम सीन से छेड़छाड़ हुई है।

इस पर जस्टिस जेबी पारदीवाला ने कहा- कोलकाता पुलिस की भूमिका पर संदेह है। जांच में ऐसी लापरवाही अपने 30 साल के करियर में नहीं देखी।

इसे भी पढ़ें

सीरम इंस्टिट्यूट मंकीपॉक्स वैक्सीन बनाएगा, CEO बोले- उम्मीद है एक साल में तैयार कर लेंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं