बाबूलाल मराड़ी ने लोकगायक आशुतोष द्विवेदी का “अवध में राम आए हैं” गीत किया लॉंच

1 Min Read

रांची : लोक गायक आशुतोष द्विवेदी के गीत ” अवध में राम आए है” की लॉन्चिंग शुकवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने आवास पर पोस्टर का अनावरण तथा यूट्यूब पर अपलोड करके की।

आशुतोष द्विवेदी ऑफिशियल यूट्यूब चैनल की ओर से निर्मित लोकगायक आशुतोष द्विवेदी के इस “अवध में राम आए हैं”गीत में प्रभु श्रीराम के जीवन और महिमा का वर्णन है।

राम भक्तों के उत्साह को देखते हुए इस एलबम का निर्माण किया गया है। इस नए गीत के लिए मैं पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

इस अवसर मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव रंजन, भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर के सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश पांडेय, सिंधु बाला, गीत के प्रोड्यूसर ए के दिवाकर, संगीतकार हर्ष उपाध्याय, गीतकार अंबुज राय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में शीतलहर का कहर, स्कूलों का समय बदला

महुआ मोइत्रा ने सरकारी बंगला खाली किया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं