Lead MainVinay Chaubey: विनय चौबे की मुश्किलें बढ़ीं, एसीबी ने वन भूमि घोटाले में दर्ज की एफआईआर

Vinay Chaubey: विनय चौबे की मुश्किलें बढ़ीं, एसीबी ने वन भूमि घोटाले में दर्ज की एफआईआर

Vinay Chaubey:

रांची। जेल में बंद आईएएस अधिकारी विनय चौबे की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पहले से ही शराब घोटाले और हजारीबाग खासमहल (सेवायत) जमीन घोटाले के आरोपों में घिरे चौबे को अब वन भूमि घोटाले में भी आरोपी बनाया गया है। एसीबी ने हजारीबाग में उनके कार्यकाल के दौरान हुई गैरकानूनी भूमि हस्तांतरण में संलिप्तता पाए जाने के बाद कांड संख्या 11/2025 दर्ज की है। एसीबी ने चौबे को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया है, जिस पर मंगलवार को सुनवाई होने की संभावना है।

एसीबी की प्राथमिक जांच में क्या पता चला:

एसीबी की प्राथमिक जांच में पता चला है कि हजारीबाग की वन भूमि को निजी नाम पर कराने में तत्कालीन डीसी विनय चौबे की भूमिका रही। इस मामले में कुल 73 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें उनके करीबी विनय सिंह, पत्नी स्निग्धा सिंह, हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद, तत्कालीन सीओ शैलेश कुमार और ब्रोकर विजय सिंह शामिल हैं। एसीबी ने पहले ही सितंबर में विनय सिंह को गिरफ्तार किया था, जबकि शैलेश कुमार और विजय सिंह को पिछले महीने पकड़ा गया। एजेंसी अब भी स्निग्धा सिंह की तलाश कर रही है।

जांच में सामने क्या है आया सामने:

जांच में सामने आया है कि विवादित जमीन विनय सिंह और उनकी पत्नी के नाम म्यूटेट कराई गई थी। इसमें तत्कालीन डीसी विनय चौबे, अंचल अधिकारी और स्थानीय ब्रोकरों की मिलीभगत पाई गई। यह जमीन हजारीबाग सदर अंचल के थाना नंबर 252 में स्थित है, जिसमें कुल चार प्लॉट शामिल हैं। फिलहाल इस भूमि पर नेक्सजेन नामक शोरूम संचालित हो रहा है।इस मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद विनय चौबे अब तीन मामलों में अभियुक्त हो गए हैं। एसीबी के मुताबिक, जांच में जुटाए गए दस्तावेजों और गवाहों के बयानों से चौबे की भूमिका स्पष्ट हुई है। पहले से ही शराब घोटाले और खासमहल जमीन घोटाले में न्यायिक हिरासत में चल रहे चौबे की कानूनी मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

IndiGo bomb alert: इंडिगो फ्लाइट्स में बम अलर्ट से हड़कंप, दो विमान अलग-अलग एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारे गए

IndiGo bomb alert: बैंगलोर, एजेंसियां। इंडिगो एयरलाइंस पिछले दो दिनों से उड़ानें रद्द होने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी, लेकिन गुरुवार को मामला...

Smuggling gang busted: कर्नाटक में 1143 किलो लाल चंदन जब्त, अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह बेनकाब, लग्जरी कारें भी बरामद

Smuggling gang busted: बैंगलोर, एजेंसियां। कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु में बड़ी सफलता हासिल करते हुए लाल चंदन की तस्करी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का...

Black suitcase: पुतिन के साथ चलने वाला ‘काला सूटकेस’ आखिर कितना हैं खतरनाक? जानिए क्या है Russia का Nuclear...

Black suitcase: नई दिल्ली, एजेंसियां। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जहां भी जाते हैं, उनके साथ एक काला सूटकेस जरूर देखा जाता है। भारत दौरे...

ED raids: झारखंड ईडी की चिटफंड घोटाले में गाजियाबाद-नोएडा के 20 ठिकानों पर छापेमारी, निदेशक गिरफ्तार

ED raids: रांची। झारखंड ईडी की रांची इकाई ने MAXIZONE चिटफंड घोटाले में गाजियाबाद और नोएडा के 20 ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की है। यह...

सेब में कौन-कौन से विटामिन होते हैं? जानें रोज एक सेब खाने से मिलने वाले अद्भुत फायदे

Vitamins in apples: नई दिल्ली, एजेंसियां। सेब दुनिया के सबसे पौष्टिक फलों में से एक माना जाता है। "रोज एक सेब, डॉक्टर दूर"—यह कहावत सेब...

Swelling in winter: सर्दियों में हाथ-पैर की उंगलियों में सूजन क्यों होती है? जानें इससे बचने के उपाय

Swelling in winter: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्दी का मौसम आते ही कई लोगों को हाथ और पैरों की उंगलियों में सूजन, लालिमा, खुजली और जलन...

Land for Job case: लैंड फॉर जॉब मामले में फैसला टला, अगली सुनवाई 8 दिसंबर को

Land for Job case: पटना, एजेंसियां। ‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को गुरुवार को बड़ी राहत मिली...

Cardamom hot or cold: इलायची गर्म होती है या ठंडी? रात को सोने से पहले दो इलायची खाने से...

Cardamom hot or cold: नई दिल्ली, एजेंसियां। इलायची न सिर्फ रसोई का एक आम मसाला है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles