हरियाणा निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस नेता की हत्या [Congress leader murdered before Haryana civic elections]

1 Min Read

मां का आरोप- हत्या के पीछे पार्टी के ही लोग

चंडीगढ़, एजेंसियां। हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल का शव बस स्टैंड पर एक सूटकेस में मिला। उनकी मां ने पार्टी के लोगों पर हत्या का शक जताते हुए डेड बॉडी लेने से इनकार कर दिया। 22 साल की हिमानी 3 दिन से लापता थीं। हरियाणा में 9 नगर निगम समेत 40 निकायों के लिए रविवार को 46% वोटिंग हुई, नतीजे 12 मार्च को आएंगे।

मां बोली- बेटी की तरक्की से जलते थे कांग्रेस नेता:

हिमानी की मां का कहना है कि कांग्रेस के कई नेता बेटी की तरक्की से जलते थे। 5 महीने से हिमानी रोहतक के पुश्तैनी मकान में अकेली रह रही थी। हिमानी के बड़े भाई की भी करीब 14 साल पहले हत्या कर दी गई थी, जबकि उसके पिता ने 10 साल पहले सुसाइड कर लिया था।

इसे भी पढ़ें

यमुना विवाद, हरियाणा के CM बोले- बयान पर माफी मांगें केजरीवाल, मानहानि केस करेंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं