शशि थरूर ने पीयूष गोयल के साथ फोटो शेयर की, लिखा- मिलकर अच्छा लगा [ Shashi Tharoor shared a photo with Piyush Goyal, wrote- Nice to meet you]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने X पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ फोटो शेयर की। साथ में ब्रिटेन के ट्रेड सेक्रेटरी जोनाथन रेनॉल्ड्स भी हैं। थरूर ने फोटो कैप्शन में लिखा- जोनाथन रेनॉल्ड्स और उनके भारतीय समकक्ष वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में बातचीत करके अच्छा लगा।

2 दिन पहले कहा था- मेरे पास विकल्प:

शशि की ये पोस्ट उस वक्त सामने आई है, जब कांग्रेस पार्टी से उनके रिश्तों में खटास की खबरें हैं। 23 फरवरी को शशि ने कहा था- अगर कांग्रेस को मेरी जरूरत नहीं है, तो मेरे पास भी विकल्प मौजूद है। हालांकि थरूर ने पार्टी बदलने की अफवाहों का खंडन किया था।

इसे भी पढ़ें

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के कारणों का खुलासा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं