वक्फ संशोधन बिल आज लोकसभा में पेश होगा, 8 घंटे चर्चा होगी [Wakf Amendment Bill will be presented in Lok Sabha today, discussion will be held for 8 hours]

2 Min Read

विपक्ष बोला- विरोध करेंगे

नई दिल्ली, एजेंसियां। वक्फ संशोधन बिल आज दोपहर 12 बजे लोकसभा में पेश होगा। स्पीकर ओम बिरला ने इस पर चर्चा के लिए 8 घंटे का समय निर्धारित किया है। NDA को बहस में बोलने के लिए 4 घंटे 40 मिनट का समय मिला है। बाकी के वक्त विपक्ष के नेता बोलेंगे। लोकसभा में बहस के लिए भाजपा, कांग्रेस, JDU, TDP समेत पार्टियों ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया गया है।

रिजिजू बोले- देश जानेगा किस पार्टी का क्या स्टैंड:

संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि हम बिल पर चर्चा चाहते हैं। सभी राजनीतिक दलों को इस पर बोलने का अधिकार है। देश भी जानना चाहता है कि किस पार्टी का क्या स्टैंड है। अगर विपक्ष चर्चा में शामिल नहीं होना चाहता तो हम उन्हें रोक नहीं सकते।

वक्फ बोर्ड के कानून में बदलाव क्यों:

केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड एक्ट में करीब 40 बदलाव करना चाहती है। वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिमों की एंट्री हो सकती है। महिला और अन्य मुस्लिम समुदाय का पार्टिसिपेशन बढ़ाना मकसद है। साथ ही नए बिल में बोर्ड पर सरकार का कंट्रोल बढ़ाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें

वक्फ संशोधन बिल 2024 के खिलाफ प्रदर्शन, वापस लेने की मांग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं