लातेहार में मॉब लिंचिंग, बकरी चोरी के आरोप में भीड़ ने मजदूर को मार डाला [Mob lynching in Latehar, mob killed laborer on charges of stealing goat]

2 Min Read

लातेहार। लातेहार के गोवा गांव में बकरी चोरी के आरोप में एक मजदूर की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के दतिया निवासी सलीम खान (40) के रूप में हुई। घटना शनिवार की रात करीब 11 बजे की है। सलीम गांव के गोविंद प्रसाद साहू के ईंट भट्ठे में काम करने दो माह पहले परिवार से साथ लातेहार आया था।

ग्रामीणों ने कहा कि सलीम शनिवार की रात गांव के देवकी सिंह, विनोद सिंह व अमरेश सिंह के घर में घुसा। वह बकरी चुराने की कोशिश कर रहा था। घरवालों को भनक लग गई। उन्होंने उसे पकड़ लिया और शोर मचाया। कुछ देर में कई ग्रामीण पहुंच गए। सलीम की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी।

अस्पताल के रास्ते में मौत हो गईः

घटना की जानकारी ईंट भट्ठा मालिक गोविंद साव को मिली। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस गांव पहुंची। घायल सलीम को इलाज के लिए लातेहार ले जाने लगी। लेकिन, रास्ते में मौत हो गई। थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े ने बताया कि सलीम नशे का आदी था। घटना की जांच चल रही है।

इसे भी पढ़ें

लातेहार में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार 3 लड़कों की घटनास्थल पर हुई मौत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं