रामगढ़ एसपी एक्शन में, थाना प्रभारी और एएसआइ सस्पेंड [Ramgarh SP in action, station in-charge and ASI suspended]

1 Min Read

रामगढ़। रामगढ़ जिले के बरलंगा थाना में युवक के साथ पिटाई मामले में एसपी ने एक्शन लिया है। एसपी के आदेश पर बरलंगा थाना प्रभारी विकास आर्यन और एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है।

यह है मामलाः

वार्ड सदस्य के पति विनोद कुमार सिन्हा और युवक जितेंद्र कुमार महतो के बीच प्रधानमंत्री आवास को लेकर हुई कहासुनी के बाद विनोद कुमार सिन्हा ने युवक के खिलाफ बरलंगा थाने में एक शिकायती आवेदन दिया था। जिसके बाद थाना प्रभारी विकास आर्यन और एएसआई ने थाने में युवक के साथ मारपीट की। मारपीट के खिलाफ पीड़ित ने एसपी से थाना प्रभारी और एएसआई के खिलाफ कार्रवाई के लिए आवेदन दिया था। मामले में एसपी अजय कुमार ने बरलंगा थाने में पदस्थ थाना प्रभारी और ASI को सस्पेंड कर दिया है।

इसे भी पढ़ें

रामगढ़ में लड़की भगाने को लेकर हंगामा, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं