महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा बढ़ाई गई, बजरंग दल और VHP ने हटाने की मांग की है [Security of Aurangzeb’s tomb beefed up in Maharashtra; Bajrang Dal and VHP demand its removal]

1 Min Read

कांग्रेस बोली- ये राज्य में अशांति चाहते हैं

मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (पहले औरंगाबाद) में स्थित औरंगजेब की कब्र हटाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने महाराष्ट्र सरकार से इसे जल्द हटाने की मांग की है। विवाद के बीच कब्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

कब्र को गुलामी का प्रतीक बतायाः

विश्व हिंदू परिषद (VHP) महाराष्ट्र और गोवा के क्षेत्रीय मंत्री गोविंद शेंडे ने औरंगजेब की कब्र को गुलामी का प्रतीक बताया। उन्होंने सोमवार को कहा- 17 मार्च यानी आज शिवाजी महाराज की जयंती है। आज हम महाराष्ट्र में प्रदर्शन और छत्रपति संभाजीनगर की तरफ मार्च करेंगे।

शेंडे ने कहा- औरंगजेब ने छत्रपति संभाजी महाराज को मारने से पहले 40 दिनों तक यातना दी थी। ऐसे क्रूर शासक का निशान क्यों रहना चाहिए।

इसे भी पढ़ें

सिनेमाघरों में “छावा” के कहर से ठीक नहीं पा रही कोई और फिल्में 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं