महाकुंभ- प्रयागराज में वाहनों की नो एंट्री, संगम में सुबह से 68 लाख ने स्नान किया [Mahakumbh- No entry of vehicles in Prayagraj, 68 lakh people took bath in Sangam since morning]

1 Min Read


निगरानी के लिए एयरफोर्स तैनात

प्रयागराज, एजेंसियां महाकुंभ का कल यानी महाशिवरात्रि को आखिरी दिन है। मंगलवार सुबह से फिर मेले में जबरदस्त भीड़ है। आसपास के जिलों से लोग पहुंच रहे हैं। प्रयागराज शहर के सभी एंट्री पॉइंट पर जाम लगा है। पुलिस धीरे-धीरे वाहनों को निकाल रही है।

नो-व्हीकल जोन घोषितः

भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने आज शाम 6 बजे से प्रयागराज कमिश्नरेट यानी शहर को नो-व्हीकल जोन घोषित कर दिया। शाम से कोई भी वाहन शहर में एंट्री नहीं कर पाएंगे। वहीं, मेला क्षेत्र शाम 4 बजे से नो-व्हीकल जोन हो जाएगा।

प्रशासन ने की ये अपीलः

हालांकि, भीड़ को देखते हुए मंगलवार सुबह से ही प्रयागराज पहुंचने वाली गाड़ियों को संगम से 10 किमी पहले पार्किंग में रोका जा रहा है। प्रशासन ने अपील की है कि श्रद्धालु नजदीकी घाट पर स्नान करें और घर जाएं। आज दोपहर 12 बजे तक 68.31 लाख लोगों ने डुबकी लगाई है। महाकुंभ में निगरानी के लिए एयरफोर्स तैनात किया गया है।

इसे भी पढ़ें

PM मोदी ने नीतीश को लाडला मुख्यमंत्री बताया, कहा- जंगलराज वाले महाकुंभ को गाली दे रहे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं