मनमानी फीस को लेकर 78 निजी स्कूलों पर गिर सकती है गाज [78 private schools may face action for arbitrary fees]

1 Min Read

रांची। निजी स्कूलों की मनमानी और फीस बढ़ोतरी को लेकर 78 स्कूलों पर गाज गिर सकती हैष झारखंड सरकार इन 78 स्कूलों पर नकेल कसने को तैयार है। जानकारी के अनुसार पूर्वी सिंहभूम के 78 प्राइवेट स्कूल प्रबंधकों को जिला शिक्षा पदाधिकारी व शिक्षा अधीक्षक द्वारा नोटिस भेजा गया है। नोटिस के जरिए शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधकों से कई बिंदुओं पर जवाब मांगा है।

क्या है मामला ?

शिक्षा विभाग ने 78 स्कूल प्रबंधकों को जो नोटिस भेजा है, उसमें उनसे पिछले तीन साल की ऑडिट रिपोर्ट की कॉपी सौंपने को कहा है। दरअसल, जिला शिक्षा विभाग को शिकायत मिली है कि इन स्कूलों ने फीस के लिए तय गाइडलाइन का उल्लंघन किया है। इसलिए विभाग ने स्कूल प्रबंधकों से तीन साल की ऑडिट रिपोर्ट मांगी है। शिक्षा विभाग को स्कूलों में शिविर लगाकर कॉपी और यूनिफॉर्म बेचने की भी शिकायत मिली है, इस पर भी स्कूलों को फटकार लगाई गयी है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड सरकार 3 मार्च को पहला बजट पेश करेगी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं