मंदिर हटाने के विरोध में मुजफ्फरपुर बंद, प्रशासन अलर्ट [Muzaffarpur closed in protest against removal of temple, administration on alert]

2 Min Read

मुजफ्फरपुर, एजेंसियां। बिहार के मुजफ्फरपुर में मंदिर हटाने के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने आज को बंद का आह्वान किया है। इस बंद को विभिन्न हिंदू संगठनों का समर्थन है। इसे लेकर प्रशासन भी अलर्ट है।

विकास कार्य के लिए प्रशासन ने तोड़ा मंदिरः

10 मार्च को रेलवे और जिला प्रशासन ने मुजफ्फरपुर जंक्शन के विकास कार्य के तहत पुराने हनुमान मंदिर को तोड़ दिया था। हालांकि, इसके बाद पास में नया मंदिर बना दिया गया, लेकिन VHP और अन्य हिंदू संगठनों ने इस कदम को अपमानजनक बताते हुए विरोध दर्ज किया। उनका यह कहना है कि मंदिर को उसी स्थान पर पुनर्निर्मित किया जाए, जहां वह पहले था। इस मामले में कुछ लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास स्थित एक मस्जिद को भी हटाने की मांग उठाई है।

पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षाः

वहीं, मुजफ्फरपुर बंद को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने शहर की सुरक्षा बढ़ा दी है। इस दौरान डीएम और एसएसपी के संयुक्त आदेश पर 670 पुलिसकर्मियों को शहर के 67 संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया गया है। रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

कई हिंदू संगठनों ने किया बंद का समर्थनः

VHP के अलावा कई स्थानीय हिंदू संगठन भी इस बंद का हिस्सा बने हैं। बंद के दौरान शहर के बाजार, दुकानें, और स्कूल बंद हैं। हालांकि, आपातकालीन सेवाएं प्रभावित नहीं हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की हिंसा या तोड़फोड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

नागपुर के 11 इलाकों में कर्फ्यू जारीः छत्रपति संभाजीनगर में प्रशासन अलर्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं