भाजपा के नए अध्यक्ष की घोषणा इसी माह, अगले हफ्ते प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव पूरा होगा [Announcement of the new BJP president this month, election of state presidents will be completed next week]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। BJP को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष इसी महीने मिल जाएगा। जानकारी के मुताबिक 30 मार्च को पीएम मोदी और संघ प्रमुख भागवत की मुलाकात में नए अध्यक्ष के नाम पर चर्चा हुई है। भाजपा ने अब तक 13 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष चुन लिए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए 19 राज्यों में चुनाव पूरे करने जरूरी हैं।

अभी केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पार्टी के अध्यक्ष:

जेपी नड्डा को 2019 में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था और जनवरी 2020 में वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया था। अब जब वे केंद्रीय मंत्री बन चुके हैं, तो पार्टी को नया अध्यक्ष चुनना है।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली विधानसभा में सीएजी रिपोर्ट पर हंगामा, AAP पर BJP का हमला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं