बिहार में नाबालिग के साथ गैंगरेप, बगीचे में मिली बेसुध बच्ची [Minor gangraped in Bihar, girl found unconscious in garden]

1 Min Read

पटना, एजेंसियां। मुजफ्फरपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 6 लोगों ने नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्ची उसकी मां को एक बगीचे में बेहोश मिली।

नामजद मामला दर्जः

पीड़िता के परिवारवालों ने गुरुवार को मनियारी थाने में 6 लोगों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि एफएसएल की टीम घटना से जुड़े एविडेंस को जांच के लिए लेकर गई है।

बताया जा रहा है कि ये घटना 1 मार्च की है। पीड़िता घर में अकेली थी। वह शौच के लिए घर के पीछे गई थी तभी 6 बदमाश उसे पकड़कर बगीचे में ले गये और वहां गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की मां को उसकी बेटी बगीचे में बेसुध मिली, जिसके बाद घटना का पता चला। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें

2 बच्चों की मां के साथ 4 युवकों ने किया गैंगरेप

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं