बिहार के बाद छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की दस्तक, झारखंड अलर्ट [After Bihar, bird flu hits Chhattisgarh, Jharkhand on alert]

1 Min Read

रायपुर, एजेंसियां। पड़ोसी राज्य बिहार के बाद बर्ड फ्लू ने अब झारखंड के दूसरे पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में दस्तक दे दी है। इसे देखते हुए झारखंड का स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है।

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र में बर्ड फ्लू (एवियन एन्फ्लुएन्जा) फैल गया है। इसकी पुष्टि भोपाल स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट आफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज ने की है।

जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जिला कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश के बाद बीती रात आपातकालीन बैठक कर शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र के सभी चूजों, अंडों, मुर्गियों और बटेरों को नष्ट कर दिया गया है।

10 किलोमीटर की परिधि सर्विलेन्स जोन घोषितः

बैकुण्ठपुर स्थित शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र में एवियन एन्फ्लुएन्जा के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक किलोमीटर की परिधि को इन्फेक्टेड जोन और एक से 10 किलोमीटर की परिधि को सर्विलेन्स जोन घोषित कर दिया है। मुर्गे-मुर्गियों और अंडों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। साथ ही पोल्ट्री और सह उत्पादों (मुर्गा, अंडा आदि) के बाजार और दुकानें बंद कर दी गई हैं।

इसे भी पढ़ें

पहली बार इंसानों में बर्ड फ्लू वायरस मिला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं