पूर्व SEBI चीफ माधवी बुच पर FIR का आदेश [FIR ordered against former SEBI chief Madhavi Buch]

1 Min Read

शेयर धोखाधड़ी मामले में शिकायत हुई थी

मुंबई, एजेंसियां। मुंबई की एक स्पेशल एंटी-करप्शन कोर्ट ने SEBI की पूर्व चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। शेयर मार्केट फ्रॉड और नियामक उल्लंघन के मामले में कोर्ट ने माधबी के अलावा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के 6 अधिकारियों के खिलाफ भी केस दर्ज करने का आदेश दिया।

माधबी बुच के बारे में जानिए:

बुच ने अपना करियर 1989 में ICICI बैंक से शुरू किया था। 2007 से 2009 तक ICICI बैंक में एग्जीक्यूटिव डायरेक्ट थीं। फरवरी 2009 से मई 2011 तक ICICI सिक्योरिटीज की मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO थीं। 2011 में सिंगापुर चली गईं और वहां ग्रेटर पैसिफिक कैपिटल में काम किया। माधबी के पास फाइनेंशियल सेक्टर में 30 साल का लंबा अनुभव है।

इसे भी पढ़ें

महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़, 7 आरोपियों पर FIR, एक गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं