देश में पहली बार जारी होगा 100 का रंगीन सिक्का [100 rupees colored coin will be issued for the first time in the country]

1 Min Read

दिल्ली, एजेंसियां। 2025 में भारतीय रेल विद्युतिकरण के 100 वर्ष पूरे होने के साथ भारत अपने ब्रॉड गेज नेटवर्क के 100 प्रतिशत विद्युतीकरण की ओर अग्रसर है। यह उपलब्धि ना केवल देश के तकनीकी विकास का प्रतीक है, बल्कि भारत के सतत परिवहन और ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। रेलवे के विद्युतीकरण पर 100 रुपए का रंगीन सिक्काा जारी होगा।

गौरतलब है कि 16 अप्रैल, 1853 को भारत में पहली बार ट्रेन चली और 3 फरवरी 1925 को मुंबई के विक्टोरिया टर्मिनस से कुर्ला तक पहली विद्युत ट्रेन चली। इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए भारत सरकार 100 रुपए का एक रंगीन स्मारक सिक्का जारी करने जा रही है। सिक्को का संग्रह और अध्ययन करने वाले बीकानेर के सुधीर लुणावत के अनुसार ऐसा पहली बार हो रहा है, जब देश में कोई रंगीन स्मारक सिक्का जारी होने जा रहा है। इस सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा। इसमें 50 फीसदी चांदी, 40 फीसदी तांबा और 5-5 प्रतिशत निकल एवं जस्ते का मिश्रण होगा।

इसे भी पढ़ें

भगवान बिरसा के नाम पर 150 रुपये का सिक्का जारी किया पीएम ने 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं