ज्ञानेश कुमार भारत के नए चीफ इलेक्शन कमिश्नर [Gyanesh Kumar is the new Chief Election Commissioner of India]

1 Min Read

PM मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला

नई दिल्ली, एजेंसियां। मौजूदा CEC राजीव कुमार का कार्यकाल 18 फरवरी को खत्म हो रहा है। इसके बाद ज्ञानेश कुमार 19 फरवरी से पदभार ग्रहण करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में हुई बैठक में अगले चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) के तौर पर ज्ञानेश कुमार के नाम पर मुहर लगी है। वे 19 फरवरी को पदभार ग्रहण करेंगे।

उनका कार्यकाल 26 जनवरी 2029 तक रहेगा। वहीं, विवेक जोशी को चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। वे हरियाणा के मुख्य सचिव और 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं।

बैठक में राहुल ने जताई आपत्ति:

बैठक में PM मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी शामिल हुए। इसी पैनल की सिफारिश पर नए CEC की नियुक्ति हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नए CEC के लिए 5 नामों की सूची दी गई थी, लेकिन राहुल ने नामों पर विचार करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है इसलिए यह बैठक नहीं होनी चाहिए थी।

इसे भी पढ़ें

नए निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने प्रभार संभाला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं