केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: सांसदों के वेतन, पेंशन और भत्ते में 24 हजार रुपये की वृद्धि [Big decision of the Central Government: Salary, pension and allowances of MPs increased by Rs 24 thousand]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्र सरकार ने सांसदों के वेतन, पेंशन और भत्तों में वृद्धि की घोषणा की है, जो 1 अप्रैल 2023 से प्रभावी होगी। अब सांसदों को एक लाख रुपये के स्थान पर 1.24 लाख रुपये मासिक वेतन मिलेगा। इसके साथ ही उनकी पेंशन 25,000 रुपये से बढ़कर 31,000 रुपये हो गई है, और अतिरिक्त पेंशन भी बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दी गई है।

क्या क्या फैसला लिया गया हैं

यह फैसला संसद सदस्यों के वेतन, भत्ते और पेंशन अधिनियम, 1954 के तहत किया गया है, जो आयकर अधिनियम, 1961 में उल्लिखित लागत मुद्रास्फीति सूचकांक पर आधारित है। इस संशोधन से सांसदों के वेतन में 5 साल बाद वृद्धि की गई है।

इसके पहले, 2018 में सांसदों के वेतन में संशोधन हुआ था, जिसमें उनका आधार वेतन 1,00,000 रुपये प्रति माह तय किया गया था। नोट:- इस खबर को अपडेट किया जा रहा है

इसे भी पढ़ें

संसद में मुस्लिम आरक्षण पर बवाल, नड्डा ने संविधान का अपमान करने का आरोप लगाया, खरगे ने दी चुनौती

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं