‘ओडेला 2’ का टीजर महाकुंभ में हुआ रिलीज़, रौद्र अवतार में दिखीं तमन्ना भाटिया [Teaser of ‘Odella 2’ released in Mahakumbh, Tamannaah Bhatia seen in raudra avatar]

1 Min Read

प्रयागराज,एजेंसियां। तमन्ना भाटिया की आगामी फिल्म ओडेला 2′ का टीजर आज शनिवार को रिलीज हुआ है। यह टीजर प्रयागराज के महाकुंभ के बीच जारी किया गया, जहां तमन्ना ने अपने रौद्र रूप को पेश किया। फिल्म के निर्देशन का जिम्मा अशोक तेजा ने लिया है, और इसे पैन इंडिया स्तर पर रिलीज किया जाएगा।

तमन्ना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया टीजर

तमन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट के जरिए फिल्म के टीजर के रिलीज होने की जानकारी दी, जिसमें उन्होंने लिखा, “जब शैतान वापस आता है, तो दैवीय शक्ति अपनी भूमि और अपनी विरासत की रक्षा के लिए आगे आती है”। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन यह संकेत दिया गया है कि यह जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

‘ओडेला 2’ की कहानी में एक जबरदस्त एक्शन और ड्रामा देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को रोमांचित करने के लिए तैयार है।

इसे भी पढ़ें

पाताल लोक 2 का धमाकेदार टीजर रिलीज: जयदीप अहलावत का खतरनाक लुक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं