मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपने शानदार बंगला मन्नत को छोड़ रहे हैं। इस खूबसूरत मन्नत को गौरी खान ने डिजाइन किया है। लेकिन अब ये खबर आ रही है कि शाहरुख और उनका परिवार कुछ समय के लिए मन्नत छोड़कर अपार्टमेंट में रहने वाले हैं।
क्या कहती है रिपोर्ट
दरअसल एक रिपोर्ट के मुताबिक मई से मन्नत में बड़ा रेनोवेश होने वाला है। क्योंकि यह एक ग्रेड 3 हेरिटेज स्ट्रक्चर है, इसलिए किसी भी तरह के स्ट्रक्चर बदलाव के लिए कोर्ट से अनुमति लेनी पड़ती है। इस काम में करीब 2 साल लग सकते हैं, इसलिए शाहरुख अपने पुरे परिवार के साथ एक 4-फ्लोर वाले अपार्टमेंट में रहेंगे। खबरों के मुताबित यह अपार्टमेंट उन्होंने फिल्म प्रोड्यूसर वासु भगनानी के बेटे जैकी भगनानी से लीज पर लिया है।
इसे भी पढ़ें








