यूसुफ पठान ने दिग्गज कांग्रेसी अधीर रंजन चौधरी को हराया [Yusuf Pathan defeated Adhir Ranjan Chaudhary]

1 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां। बहरामपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी हार गये हैं। उन्हें पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी प्रत्याशी यूसुफ पठान ने हराया है।

लोकसभा चुनाव 2024 में क्रिकेटर यूसुफ पठान ने बहरामपुर सीट जीत ली है। वह ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की ओर से चुनाव मैदान में थे।

5 बार के सांसद को हराया

यूसुफ पठान ने कांग्रेस के बड़े नेता और 5 बार के सांसद अधीर रंजन चौधरी को हराया है।

यूसुफ पठान 2007 और 2011 में वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा भी रह चुके हैं।

राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स टीम के सदस्य रहे

यूसुफ राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स की आईपीएल जीतने वाली टीम के सदस्य भी रहे हैं।

क्रिकेटर यूसुफ पठान का पश्चिम बंगाल के बहरामपुर सीट पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और बीजेपी नेता निर्मल कुमार साहा से मुकाबला था।

इसे भी पढ़ें

आज का राशिफल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं