नोएडा, एजेंसियां : यूट्यूबर एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि रेव पार्टी मामले में पुलिस ने ये कार्रवाई की है।
आज उन्हे कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले एल्विश यादव के खिलाफ गुरुग्राम और गाजियाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक नोएडा के सर्फाबाद गांव में स्थित फार्म हाउस में उनको पूछताछ के लिए ले जाया गया है।
नोएडा के डीसीपी विद्या सागर मिश्रा ने एल्विश यादव को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जायेगा।
इसे भी पढ़ें
निर्वाचन आयोग ने चुनावी बॉण्ड से संबंधित नया डेटा सार्वजनिक किया








