YouTube पर जल्द आएगा नया ऑडियो क्वालिटी एडजस्टमेंट फीचर [YouTube will soon have a new audio quality adjustment feature]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। YouTube एक नए और बेहतरीन फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जिससे यूजर्स को वीडियो की तरह ऑडियो क्वालिटी सेट करने का भी विकल्प मिलेगा। अब तक YouTube पर केवल वीडियो क्वालिटी एडजस्ट करने का ऑप्शन था, लेकिन इस अपडेट के बाद यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार ऑडियो क्वालिटी भी चुन सकेंगे।

क्या क्या रहेगा ऑडियो क्वालिटी ऑप्शन में

लेटेस्ट बीटा वर्जन में मिले कोड के मुताबिक, यूजर्स को तीन तरह के ऑडियो क्वालिटी ऑप्शन मिलेंगे। पहला “ऑटो,” जो इंटरनेट स्पीड के अनुसार ऑडियो क्वालिटी को एडजस्ट करेगा। दूसरा “नॉर्मल,” जिसमें स्टैंडर्ड ऑडियो क्वालिटी मिलेगी, और तीसरा “हाई,” जिसमें ज्यादा बिटरेट और बेहतर क्लैरिटी होगी। हालांकि, यह फीचर सिर्फ YouTube Premium सब्सक्राइबर्स के लिए ही उपलब्ध हो सकता है, क्योंकि कंपनी पेड यूजर्स को ज्यादा बेहतरीन सुविधाएं देने पर फोकस कर रही है।

इस फीचर के आने से खासतौर पर उन यूजर्स को फायदा होगा, जो ऑडियो क्वालिटी को प्राथमिकता देते हैं। फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग फेज में है, और जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें

YouTube Shorts: जानें वायरल होने के टिप्स, यूट्यूब ने बताए सफल कंटेंट के राज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं