बिहार के बक्सर में पुलिस हिरासत में युवक ने किया सुसाइड [Youth commits suicide in police custody in Buxar, Bihar]

1 Min Read

बक्सर, एजेंसियां। बिहार के बक्सर जिले में शनिवार को सिमरी थाना हाजत में एक व्यक्ति की आत्महत्या के मामले में जिला पुलिस अधीक्षक ने सख्त कार्रवाई की है।

इस घटना को कर्तव्य में लापरवाही मानते हुए एसपी ने रविवार को सिमरी थानाध्यक्ष एसआई प्रफुल्ल कुमार, ऑन-ड्यूटी अधिकारी एसआई सीताराम चौधरी और चौकीदार हरिकिशुन यादव को निलंबित कर दिया है।

घटना की शुरुआत 26 अक्टूबर की शाम को हुई जब धनहां निवासी नंदबिहारी खरवार ने अपने बेटे राजेश खरवार द्वारा शराब पीकर मारपीट करने की सूचना पुलिस को दी।

डायल-112 की टीम ने राजेश को गिरफ्तार कर सिमरी थाना लाया, जहां उसे हवालात में बंद कर दिया गया। कुछ घंटों बाद उसने अपनी बेल्ट से हवालात की ग्रिल से लटककर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर बक्सर सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस अधीक्षक ने मामले में थाने की लापरवाही के चलते त्वरित निलंबन और विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें

बिहार के बक्सर में मगध एक्सप्रेस हुई हादसे का शिकार, ट्रेन दो भागों में बटी

Share This Article
Exit mobile version