जमशेदपुर में दिनदहाड़े बीच बाजार में युवक की गोली मारकर हत्या [Young man shot dead in market in broad daylight in Jamshedpur]

1 Min Read

जमशेदपुर। जमशेदपुर से बड़ी खबर आ रही है। धातकीडीह रोड पर अपराधियों ने एक व्यक्ति को दिनदहाड़े गोली मार दी। घटना के बाद व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवम घोष के रूप में हुई है।

कैसे हुई घटना

मिली जानकारी के अनुसार शिवम घोष धातकीडीह रोड पर खड़ा था तभी स्कूटी में सवार अज्ञात अपराधियों ने उस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग करने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें

जमशेदपुर में कुख्यात अपराधी के भाई की गोली मार कर हत्या

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं