कपिल मिश्रा के इस दावे से आप में भूचाल

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। पूर्व आप नेता और अब भाजपा के कपिल मिश्रा ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की कुर्सी को खतरा है।

वहीं आप के पिछले कुछ महीनों से विदेश में रहकर वापस लौटे राज्यसभा सांसद को लेकर भी कपिल मिश्रा की तरफ से दावा किया गया है।

सोशल मीडिया एक्स पर कपिल मिश्रा ने लिखा कि खबर है कि केजरीवाल लोकसभा के तुरंत बाद भगवंत मान को हटाने और राघव चड्ढा को पंजाब की कमान देने का निर्णय कर चुके हैं।

राघव की जगह राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी जी जाएंगे। क्या भगवंत मान जी को ये पता चल चुका है? क्या इसीलिए चुनाव प्रचार में ही दूरी दिखने लगी है।

बता दें कि राज्यसभा की सीट को लेकर लगातार चर्चा तेज है। अभिषेक मनु सिंघवी की तरफ से दावा किया गया था कि उन्हें एक नहीं बल्कि दो सीएम की तरफ से राज्यसभा का ऑफर मिला था।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक यट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि उन्होंने जनवरी में ही अभिषेक सिंघवी को राज्यसभा भेजने का ऑफर दिया था।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिषेक मनु सिंघवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ”मैं अब तक इस मामले पर चुप था।

लेकिन अच्छा है कि सीएम (अरविंद केजरीवाल) ने खुद इस बारे में बात की है।

इसे भी पढ़ें

ब्रिटेन युवाओं की आर्मी में होगी सेवा अनिवार्य

Share This Article
Exit mobile version