हाथरस हादसे पर योगी बोले- यह साजिश जैसा [Yogi said on Hathras accident – ​​it is like a conspiracy]

1 Min Read

हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज मामले की जांच करेंगे

लखनऊ, एजंसियां। यूपी के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के बाद हुई भगदड़ में अब तक 122 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

CM योगी ने कहा कि यह हादसा साजिश जैसा है। लोग मरते गए और सेवादार वहां से भाग गए। उन्होंने न तो प्रशासन को सूचना दी और न ही मदद की और ली।

प्रशासन की टीम जब पहुंची तो सेवादारों ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया। हमने भी कुंभ जैसे बड़े आयोजन किए, लेकिन ऐसी चीजें नहीं आईं।

मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया है। हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज, पुलिस के सीनियर रिटायर्ड ऑफिसर की टीम भी मामले की जांच करेगी, जो भी दोषी होगा, उसको सजा देंगे।

इसे भी पढ़ें

सीएम योगी ने हाथरस में, कहा-पीड़ितों के साथ खड़ी है सरकार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं