गडकरी और शाह से मिले योगी, पीएम से मांगा समय [Yogi met Gadkari and Shah, asked for time from PM]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण के बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह और नितिन गडकरी से मुलाकात की।

वह राजनाथ सिंह से भी मुलाकात कर चुके हैं। इसके अलावा पीएम मोदी से मिलने का समय भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने मांगा है।

बता दें कि रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शपथ ली है।

72 सदस्यीय मंत्रिमंडल में यूपी से 10 मंत्री

मोदी 3.0 मंत्रिमंडल में यूपी से 10 मंत्री बनाये गये हैं। सीएम योगी (Yogi Adityanath) पीएम के शपथ ग्रहण में रविवार को मौजूद थे।

उन्होंने शपथ ग्रहण के बाद केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करके, उन्हें पुष्प गुच्छ सौंपा और बधाई दी।

यूपी से राजनाथ सिंह तीसरी बार मंत्री बने हैं। वो एक बार रक्षा मंत्री और एक बार गृह मंत्री रहे हैं।

इस बार उनको कौन से पोर्टफोलियो मिलता है इसका सभी को इंतजार है।

सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 33 सीटें मिली हैं। वहीं 7 केंद्रीय मंत्री चुनाव हार गए हैं।

इसे भी पढ़ें

‘यूपी में निर्दोष को मारोगे तो मिट्टी भी नसीब नहीं होगी’, चुनावी रैली में सीएम योगी ने गुंडों को दी चेतावनी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं