मोदी पर अंगुली उठाने वाले भारत के विकास में अवरोधक : योगी आदित्यनाथ

2 Min Read

हाथरस (उप्र), एजेंसियां : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि विकसित भारत का सर्वांगीण विकास ही मोदी की गारंटी है।

विकसित भारत में बिना भेदभाव हर व्यक्ति, जाति-समुदाय को सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी को हमने जमीनी धरातल पर उतरते देखा है, इसलिए पूरे देश को ‘मोदी की गारंटी’ पर भरोसा है।

उन्होंने कहा कि मोदी पर उंगली उठाने वाले भारत के विकास में अवरोधक हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को हाथरस में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं।

सीएम ने प्रदेश सरकार के मंत्री और हाथऱस से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अनूप वाल्मीकि ‘प्रधान’ के लिए जनसमर्थन की अपील की. आपके पूर्वजों ने सामाजिक स्वावलंबन का उदाहरण दिया।

सीएम ने कहा कि हाथरस ब्रज मंडल का प्रवेश द्वार है. पीएम मोदी ने 2020 में आत्मनिर्भर भारत की बात कही. हाथरस, कासगंज, अलीगढ़, मुरादाबाद, आगरा, मथुरा आदि के लोगों ने सैकड़ों वर्ष पहले आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया था।

जब हमने प्रदेश में प्रत्येक जनपद के उत्पाद को प्रोत्साहित करने के लिए ओडीओपी की नीति बनाई तो उसके पीछे मुरादाबाद की पीतल की कारीगरी, अलीगढ़ का हार्डवेयर, हाथरस की हींग, फिरोजाबाद का ग्लास आइटम आदि थे।

हस्तशिल्प व हुनर हमारे देने का हिस्सा था। आपके पूर्वजों ने यहां आत्मनिर्भरता के लक्ष्य के माध्यम से सामाजिक स्वावलंबन का उदाहरण देने का कार्य किया।

इसे भी पढ़ें

राजस्थान की आधा दर्जन लोकसभा सीटों पर कड़े मुकाबले की संभावना

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं