यश और कियारा आडवाणी की ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट अनाउंस, 19 मार्च 2026 को देगी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक! [Yash and Kiara Advani’s ‘Toxic’ release date announced, will hit the box office on March 19, 2026!]

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज रखने वाले सुपरस्टार यश की अगली फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आएंगी।

19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

यश ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें रिलीज डेट 19 मार्च 2026 लिखी गई है। हालांकि, पहले यह फिल्म 2025 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कई कारणों की वजह से इसे पोस्टपोन कर दिया गया।

पोस्टर में दिखा जबरदस्त लुक

नए पोस्टर में यश ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं, और बैकग्राउंड में एक घर जलता दिख रहा है। इस इंटेंस लुक को देखकर फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें

फिल्म ‘Chhava’ ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, कमाई जानकर चौंक जायेंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं