सिवोक-रंगपो रेल परियोजना के लिए आपातकालीन निकास सुरंग के लिए काम पूरा

1 Min Read

नयी दिल्ली : सिवोक-रंगपो रेल परियोजना के लिए 855 मीटर लंबी आपातकालीन निकास सुरंग के लिए काम पूरा हो गया है।

इस परियोजना के तहत सिक्किम को पहली बार रेल नेटवर्क से जोड़ा जायेगा। अधिकारियों के अनुसार सुरंग का 20 मीटर का हिस्सा राष्ट्रीय राजमार्ग-10 के नीचे तीस्ता नदी के निकट हैं।

उन्होंने बताया कि इसकी नरम मिट्टी में खनन करना पूरी परियोजना का सबसे चुनौतीपूर्ण काम था क्योंकि इसके धंसने के अधिक आशंका थी, जिससे सिक्किम का देश के बाकी हिस्सों से सड़क संपर्क टूट सकता था।

परियोजना से जुड़े ‘इरकॉन इंटरनेशनल’ के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय राजमार्ग-10 एकमात्र सड़क नेटवर्क है जो सिक्किम को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ता है।

राजमार्ग से 18 मीटर नीचे सुरंग खोदना हमारे लिए एक बड़ी चुनौती थी।

इसे भी पढ़ें

पंजाब के लुधियाना में ट्रक चालक गाड़ी के अंदर जिंदा जल गया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं