महिला आयोग ने केजरीवाल के पीए को भेजा नोटिस, किया तलब

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार को शुक्रवार को तलब किया है।

बिभव पर आम आदमी पार्टी (AAP) की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी का आरोप है।

इसी मामले में आज दोपहर 1 बजे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी और एडिशनल डीसीपी नॉर्थ स्वाति मालीवाल का बयान दर्ज करने के लिए उनके घर पहुंचे।

बता दें कि 13 मई की सुबह 9:34 बजे दिल्ली सीएम आवास से पुलिस के पास एक फोन आया।

कॉलर ने सिर्फ एक लाइन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया, ‘हमें सुबह 9:34 बजे एक PCR कॉल मिली।

कॉल करने वाले ने कहा कि उसके साथ CM आवास के अंदर मारपीट की गई है। उसके बाद लोकल पुलिस और SHO ने कॉल का जवाब दिया।

कुछ समय बाद, सांसद स्वाति मालीवाल पुलिस स्टेशन सिविल लाइंस आईं। इस मामले में उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।

14 मई को संजय सिंह ने कबूल किया था कि मुख्यमंत्री आवास पर स्वाति मालीवाल के साथ अभद्रता हुई।

उन्होंने मीडिया से कहा, ’13 मई को बहुत ही निंदनीय घटना घटित हुई। सुबह अरविंद केजरीवाल से मिलने स्वाति मालीवाल उनके आवास पर पहुंची थीं।

ड्रॉइंग रूम में केजरीवाल का इंतजार कर रही थीं। इस बीच मुख्यमंत्री के पीए बिभव कुमार वहां पहुंचे और उनके साथ अभद्रता और बदतमीजी की।

इसे भी पढ़ें

आयकर विभाग ने विज्ञापन एजेंसियों के 10 ठिकानों पर किया रेड, 1 करोड़ बरामद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं