प. बंगाल के राज्यपाल पर महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, बोस बोले-बदनाम करने की साजिश

1 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर राजभवन की महिला कर्मी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उसने मामले को लेकर हरे स्ट्रीट थाने में लिखित शिकायत दी है।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, महिला का आरोप है कि वो 24 मार्च को स्थायी नौकरी का निवेदन लेकर राज्यपाल के पास गई थी। तब राज्यपाल ने बदसलूकी की। गुरुवार को फिर यही हुआ तो वह राजभवन के बाहर तैनात पुलिस अधिकारी के पास शिकायत लेकर गई।

हालांकि, राज्यपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर महिला के आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि ये मुझे बदनाम करने की साजिश है। मेरे ऊपर बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं। सत्य की जीत होगी।

उन्होंने आगे कहा कि मैं बनावटी नरेटिव से डरने वाला नहीं। कोई मुझे बदनाम करके चुनावी फायदा चाहता है, तो भगवान भला करे। मैं भ्रष्टाचार-हिंसा के खिलाफ लड़ाई नहीं रोक सकता।

इधर पश्चिम बंगाल में महिला द्वारा लगाये गये आरोपों के बाद राजनीति गरमा गई है। टीएमएसी नेता इसे लेकर हमलावर हैं।

इसे भी पढ़ें

बंगाल में PM मोदी बोले-शहजादे को सता रहा हार का डर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं