केजरीवाल से मिली आतिशी, पर तय समय पर नहीं पहुंची पत्नी सुनीता

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली की मंत्री आतिशी सोमवार को तिहाड़ जेल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलीं।

सोमवार को ही तिहाड़ जेल प्रशासन ने सुनीता केजरीवाल को भी पति अरविंद केजरीवाल से मिलने की अनुमति दी थी, लेकिन वह तय समय पर तिहाड़ जेल नहीं पहुंची।

तिहाड़ जेल में सीएम केजरीवाल से मुलाकात के बाद मंत्री आतिशी ने मीडिया से कहा कि मैं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मिली।

मैंने उनसे पूछा कि आप कैसे हो, फिर उन्होंने जवाब दिया कि मेरी चिंता मत करो, पहले हमें बताएं कि दिल्ली में काम कैसा चल रहा है, क्या सभी बच्चों को उचित शिक्षा मिल रही है, इन सभी मुद्दों पर दोनों के बीच बातचीत हुई।

आतिशी ने कहा कि केजरीवाल ने पूछा कि क्या मोहल्ला क्लिनिक में चल रही दवा की समस्या का समाधान हुआ या नहीं, क्या दिल्ली के लोगों को दवा मिल रही है. उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम आ रहा है।

दिल्ली के लोगों को पानी की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने इस पर विशेष ध्यान देने को कहा है।

उन्होंने दिल्ली की महिलाओं को संदेश दिया है कि वह जल्द ही सामने आएंगे और उन्होंने वादा किया है कि वह वादे के मुताबिक दिल्ली की महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपये देंगे।

इसे भी पढ़ें

कल आयेगा जैक बोर्ड इंटर का रिजल्ट, यहां देखें परिणाम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं