बेटे को लेकर पड़ोसी के साथ भागी पत्नी, 2.30 लाख रुपया भी ले गई [Wife ran away with neighbor along with son, also took 2.30 lakh rupees]

2 Min Read

मुजफ्फरपुर, एजेंसियां। मुजफ्फरपुर की रहनेवाली 30 वर्षीय रेखा देवी अपने छोटे बेटे को लेकर पड़ोसी सनोज मुखिया के साथ भाग गई। रेखा अपने साथ ढाई लाख रुपए और गहने भी ले गई।

रेखा के पति राजगीर मुखिया (32) ने बरियारपुर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामला जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र का है। राजगीर कोलकाता में मजदूरी करता है।

पत्नी रेखा एक बेटे और दो बेटियों के साथ मुजफ्फरपुर में रहती थी। राजगीर समय-समय पर मुजफ्फरपुर आता-जाता रहता था। इसी बीच रेखा की पहचान पड़ोस के युवक सनोज से हो गई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। वहीं शुक्रवार की देर रात रेखा, सनोज के साथ फरार हो गई। शनिवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी मिली।

प्रेम प्रसंग को लेकर पंचायती भी हुई थीः

राजगीर ने बताया कि उसे जानकारी मिली थी कि पड़ोसी सनोज के साथ उसके पत्नी का प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसके बाद वो कोलकाता से घर आया। गांव में पंचायती करवाई गई। इस दौरान सनोज ने धमकी दी थी कि होली के बाद उसकी पत्नी को उठा लेगा। वहीं शुक्रवार की रात पत्नी को लेकर फरार हो गया।

घर बनाने के लिए रखे थे पैसेः

राजगीर मुखिया का कहना है कि मेरी पत्नी ढाई लाख रुपए लेकर पड़ोस के लड़के के साथ फरार हो गई। मेरे छोटे बेटे को भी वो अपने साथ ले गई है। ऐसे में मैं अब अपनी पत्नी को साथ नहीं रखुंगा।

सिर्फ मुझे मेरा बेटा और पैसा लौटा दे। उसके बाद रेखा खुशी-खुशी दूसरे के साथ रह सकती है। रेखा जो पैसे लेकर गई है, वो मैंने घर बनाने के लिए रखा था। मेरी तीन बहने हैं। तीनों ने लोन लेकर मुझे घर बनाने के लिए 50-50 हजार रुपए दिए थे। घर के बाहर बालू और गिट्टी भी गिरवा दिया था। इसी बीच रेखा पैसा लेकर भाग गई।

इसे भी पढ़ें

बिहारः भागलपुर स्टेशन पर पत्नी ने सौतन के साथ पति को पकड़ा, हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं