मीडिया पर क्यों भड़के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में मुंबई में भी वोट डाले गये।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के वोटिंग के दौरान सभी बड़े सितारे मतदान करने पोलिंग सेंटर पहुंचे।

दिग्गज एक्टर 88 साल के धर्मेंद्र ने भी वोट डाला और पैपाराजी के सामने अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए पोज भी दिया और फोटो खिंचवाई।

इस बीच मीडिया के एक सवाल पर धर्मेंद्र सिरे से उखड़ गये। दरअसल, पैपाराजी और मीडिया के कैमरों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और भीड़ की वजह से उन्हें ठीक से चलने की जगह भी नहीं मिल पा रही थी। इस बीच एक सवाल धर्मेंद्र के गुस्से की वजह बन गया।

मुंबई के जुहू इलाके में जमनाबाई नरसी स्कूल में धर्मेंद्र वोट डालने पहुंचे थे। इस दौरान वह रेड कलर के चेक वाली शर्ट और डेनिम में दिखे।

साथ में उन्होंने ब्लैक कलर की हैट भी लगा रखी थी। धर्मेंद्र जब वोट डाल कर निकल रहे थे तो मीडिया ने उन्हें घेर लिया।

इस दौरान का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें धर्मेंद्र एक सवाल का जवाब देते हुए काफी भड़कते हुए दिख रहे हैं।

वीडियो में धर्मेंद्र कहते सुनाई देते हैं, ‘अच्छे शहरी बनो, देशभक्त बनो, मां-बाप से प्यार करो…आप को मालूम है जो मुझसे कहलवाना चाहते हैं’।

ऐसा कहते हुए धर्मेंद्र आगे की ओर बढ़ जाते हैं। वायरल वीडियो देख लोग पैपाराजी के ऐसे रवैये पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

बता दें कि इसके पहले हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल के साथ वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर जाते देखा गया। वहीं, सनी देओल भी अपना वोट डालने पहुंचे थे।

इसे भी पढ़ें

ग्रह नक्षत्र बतायेंगे-हार्ट अटैक होगा या नहीं

Share This Article
Exit mobile version