हैदराबाद, एजेंसियां। साउथ टीवी इंडस्ट्री के दिग्गज तेलुगु एक्टर चंद्रकांत के सुसाइड की खबर ने सबको हिला कर रख दिया है।
हैदराबाद के अल्कापुर स्थित उनके घर में उनकी डेड बॉडी पाई गई। हालांकि पुलिस ने फिलहाल इस मामले को संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत का मामला दर्ज किया है, लेकिन उनके सोशल मीडिया पोस्ट को देखें तो एक्टर ने अपनी पार्टनर पवित्रा जयराम की मौत से दुखी होकर ये कदम उठाया है।
पवित्रा की मौत कुछ दिन पहले ही एक कार एक्सीडेंट में हो गई थी। बता दें कि एक्टर का मृत शरीर उनके हैदराबाद स्थित फ्लैट में पाया गया।
ये शॉकिंग खबर एक्टर के पार्टनर पवित्र जयराम की मौत के कुछ ही दिनों बाद आई है, जिनकी तेलंगाना के महबूबनगर में कार एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई थी।
वो अल्कापुर वाले फ्लैट में पवित्रा के साथ रहा करते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 39 साल के चंद्रकांत ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
पार्टनर की मौत के बाद से वो डिप्रेशन में चल रहे थे। नरसिंह पुलिस ने बताया कि उन्हें चंद्रकांत के दोस्तों और वॉचमैन ने कॉल करके इस बात की सूचना दी।
पुलिस ने फिलहाल सेक्शन 174 CrPC यानी संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत का केस दर्ज कर लिया है। पिछले कुछ दिनों से चंद्रकांत सोशल मीडिया पर भी डिप्रेशन वाले पोस्ट कर रहे थे।
इसके बाद चंद्रकांत ने एक पोस्ट शेयर किया था, जहां वो पवित्रा के साथ एक इवेंट में एंट्री लेते दिखे।
दोनों की कई तस्वीरें इस पोस्ट में शामिल थीं। कपल प्यार में डूबा नजर आया। पोस्ट के साथ चंद्रकांत ने कैप्शन में लिखा- गुड मार्निंग नन्ना, जिम का वक्त हो गया है।
हमारे काउच ने हमें बुलाया है। लव यू पापा। एक्टर की इस पोस्ट पर फैंस भी चिंता जाहिर करते दिखे हैं।
यूजर्स ने लिखा है- आपकी हर पोस्ट इतनी दुख भरी लग रही है। लग रहा है आप बहुत बुरा-बुरा सोच रहे हैं। प्लीज अपने मन पर काबू रखिए।
इसे भी पढ़ें
ईरान के राष्ट्रपति की मृत्यु से दुखी हैं कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे









