मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र को सोलापुर में थे। यहां वह पीएम आवास योजना का उद्घाटन करते हुए भावुक हो गये। रूंधे गले से कहा कि काश मुझे भी बचपन में ऐसे घर में रहने का मौका मिला होता।
मोदी यहां PM आवास योजना के तहत बने घरों को लोगों को सौंपने पहुंचे थे।। उन्होंने कहा कि सोलापुर के हजारों मजदूरों-गरीबों के लिए हमने जो संकल्प लिया था, वो पूरा हो रहा है। PM आवास योजना के तहत बनी देश की सबसे बड़ी सोसाइटी का लोकार्पण हुआ है।
मैं इसे देखकर आया। मुझे लगा कि काश, मुझे भी बचपन में ऐसे घर में रहने का मौका मिला होता। इसके बाद मोदी 12 सेकेंड खामोश हुए और भावुक हो गए। फिर भरे गले से कहा कि ‘ये सब चीजें देखता हूं तो संतोष होता है।
ये हजारों परिवारों के सपने जब साकार होते हैं, तो उनका आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी पूंजी होती है। जब मैं इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास करने आया था तो गारंटी दी थी कि आपके घरों की चाबी देने भी खुद आऊंगा।’
90 हजार से ज्यादा घर बने हैं
महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत 90 हजार से ज्यादा घर बनाए गए हैं। अकेले सोलापुर की रायनगर सोसाइटी में 15 हजार घर बनाए गए हैं। मोदी ने इन्हें वेंडर्स और हैंडलूम वर्कर्स को सौंपा।
महाराष्ट्र दौरे के बाद PM दोपहर बाद बेंगलुरु में बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर और बोइंग सुकन्या कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मोदी शाम को चेन्नई में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। मोदी तिरुचिरापल्ली के रंगनाथस्वामी मंदिर भी जाएंगे।
इसे भी पढ़ें








