क्यों जैकी श्रॉफ ने अनिल कपूर पर बरसाए 17 बार थप्पड़, क्या है असल माजरा [Why did Jackie Shroff slap Anil Kapoor 17 times, what is the real matter?]

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। 80-90 के दशक में अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद किया जाता था। यहां तक कि लोग राम लखन फिल्म से इन दोनों को सागा भाई भी मानते थे।

हालांकि दोनों न सिर्फ पर्दे पर एकसाथ अच्छे लगते थे, बल्कि वो असल जिंदगी में भी काफी अच्छे दोस्त हैं। लेकिन 1989 में आई फिल्म ‘परिंदा’ की शूटिंग के वक्त कुछ ऐसा हुआ कि जैकी श्रॉफ ने अनिल कपूर को एक के बाद एक 17 थप्पड़ मार दिए।

चलिए जानते हैं कि वो किस्सा क्या है ?

जैकी श्रॉफ जब एक टीवी शो ‘यारों की बारात’ में आए थे, उस दौरान अभिनेता ने इस किस्से का खुलासा किया था। इस फिल्म में एक सीन था जिसमें जैकी श्रॉफ को अनिल कपूर को थप्पड़ मारना था।

सीन शुरू हुआ और इसे अच्छे से शूट कर लिया गया, लेकिन अनिल कपूर को ये सीन पसंद नहीं आया। वो इसमें और जान डालना चाहते थे तो उन्होंने री-टेक की मांग कर दी। दोबारा ये सीन शूट हुआ तो विधु विनोद चोपड़ा को पसंद नहीं आया।

ऐसा करते-करते करीब 17 बार सीन को शूट किया गया और जैकी श्रॉफ को 17 बार अनिल कपूर को थप्पड़ मारना पड़ा। तब जाकर सीन परफेक्टली शूट हुआ।इस सीन के बारे में जैकी श्रॉफ ने कहा था, वो ये जताना चाहता था कि थप्पड़ बड़े भाई ने मारा है।

पहला शॉट ओके कर दिया गया, लेकिन उसने कहा नहीं मुझे दोबारा करना है। तो मैंने उसे फिर से थप्पड़ मारा, उसने कहा नहीं एक और। तब ऐसा करते-करते 17 बार मुझे उसे थप्पड़ मारने पड़े। क्योंकि मैं सिर्फ थप्पड़ मारने की एक्टिंग नहीं कर सकता था, तो मुझे थप्पड़ मारना पड़ा। अगर हवा में थप्पड़ मारने की एक्टिंग करता तो एक्सप्रेशन अच्छा नहीं आता।

इसे भी पढ़ें

भिड़ू बोला, तो जैकी होंगे नाराज, जेल भी जा सकते हैं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं