4 महीने के निचले स्तर पर आई थोक महंगाई, अगस्त में ये 1.31% रही [Wholesale inflation fell to the lowest level in 4 months, it was 1.31% in August]

1 Min Read

खाने-पीने की चीजों और रोजाना जरूरत के सामानों के दाम घटे

नई दिल्ली, एजेंसियां। रोजाना की जरूरत वाला सामान सस्ता होने से अगस्त महीने में थोक महंगाई घटकर 1.31% पर आ गई है।

ये इसके 4 महीने का निचला स्तर है। अप्रैल में ये 1.26% पर थी। वहीं एक महीने पहले जुलाई में थोक महंगाई घटकर 2.04% पर आ गई थी।

इससे पहले 12 सितंबर को सरकार ने रिटेल महंगाई के आंकड़े जारी किए गए थे। अगस्त महीने में रिटेल महंगाई बढ़कर 3.65% हो गई है। जुलाई महीने में ये 3.54% पर थी। सब्जियों के महंगे होने से अगस्त महीने में रिटेल महंगाई बढ़ी है।

खाने-पीने की चीजें और प्राइमरी आर्टिकल्स की कीमतें घटी

रोजाना की जरूरत वाले सामानों की महंगाई दर 3.08% से घटकर 2.42% हो गई। खाने-पीने की चीजों की महंगाई 3.55% से घटकर 3.26% हो गई।

फ्यूल और पावर की थोक महंगाई दर 1.72% से बढ़कर -0.67% रही। मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्ट्स की थोक महंगाई दर 1.58% से घटकर 1.22% रही।

इसे भी पढ़ें

रिटेल महंगाई 3.5% रहने का अनुमान, आज शाम जारी होंगे आंकड़े

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं