पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में कौन-कौन होगा शामिल? [Who will attend PM Modi’s swearing-in?]

2 Min Read

शपथ ग्रहण की तैयारी पूरी, मेहमानों की सूची तैयार

नई दिल्ली, एजेंसियां। नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके साथ ही मेहमानों की सूची भी तैयार हो रही है।

आधिकारिक सूत्रों के हवाले से ये भी सामने आ गया है कि पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन शामिल होगा।

जानकारी के मुताबिक, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भी भारत आएंगे। उन्होंने शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए भारत का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

दक्षिण एशिया के नेताओं के अलावा मुइज्जू भी इश एतिहासिल पल के गवाह बनेंगे। पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, नेपाली प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल और भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक शामिल होंगे भारत आएंगे।

मुइज्जू का भारत आना इसलिए भी चर्चा का विषय बना हुआ है, क्यों कि चीन के करीबी माने जाने वाले मुइज्जू के नेतृत्व में मालदीव के साथ द्विपक्षीय संबंध पहले से कमजोर हुए हैं।

हालांकि वह आम चुनाव में जीत के बाद पीएम मोदी को बधाई देने वाले विदेशी नेताओं में से एक थे।

इसे भी पढ़ें

मोदी के शपथ ग्रहण में 5 पड़ोसी देशों को आमंत्रण

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं