कौन है डॉक्टर के रेप-मर्डर को सुसाइड बताने वाला प्रिंसिपल ? [Who is the principal who calls doctor’s rape-murder a suicide?]

2 Min Read

डॉ. घोष पर करप्शन के आरोप

कोलकाता, एजेंसियां। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट अख्तर अली का बयान चौंकाने वाला है।

उन्होंने अपने बयान में कहा- ‘मैं आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट था। ये पिछले साल की बात है। मुझे समझ आया कि हॉस्पिटल का बायो मेडिकल वेस्ट डिस्पोज करने में घपला हो रहा है। इस्तेमाल हो चुके इंजेक्शन और बोतलें उतने नहीं थे, जितना कचरा दिखाया जा रहा था।’

‘मेरे कहने पर जांच कमेटी बनी। पता चला कि डॉ. संदीप घोष के लोग कचरे में हेरफेर करके पैसे कमा रहे हैं। 2023 में जिस दिन मैंने रिपोर्ट सबमिट की, उसी दिन एक घंटे के भीतर मेरा ट्रांसफर हो गया।’

अख्तर अली की बातों से डॉ. संदीप घोष की ताकत का पता चल जाता है। डॉ. घोष, कोलकाता के उसी आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल थे, जहां 31 साल की एक ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट्स पर गहरा घाव था। गला घोंटने से थायराइड कार्टिलेज टूट गया। पेट, होंठ, उंगलियों और बाएं पैर पर चोट के निशान हैं।

उनके चेहरे पर इतनी ताकत से मारा गया कि चश्मे का कांच टूटकर आंखों में घुस गया। मामले में पुलिस के एक वालंटियर को अरेस्ट किया गया है।

हॉस्पिटल ने बता दिया सुसाइड केस

इसके बावजूद हॉस्पिटल ने ट्रेनी डॉक्टर के परिवार को बताया कि उन्होंने सुसाइड किया है। आरोप है कि सुसाइड की थ्योरी डॉ. घोष ने ही दी थी।

मामले की जांच कर रही CBI ने डॉ. घोष को बार-बार पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन वे नहीं गए। आखिर 16 अगस्त को CBI ने उनसे पूछताछ की।

संदीप घोष पहले कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज में वाइस प्रिंसिपल थे। वे सर्जन और आर्थोपेडिक्स के प्रोफेसर हैं।

इसे भी पढ़ें

कोलकाता रेप-मर्डर केसः देशभर के डॉक्टर हड़ताल पर, इलाज ठप, मरीज परेशान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं