कब जारी होगा NEET PG 2024 Counselling की शेड्यूल? यहां जानें पूरी डिटेल [When will the NEET PG 2024 Counseling schedule be released? Know complete details here]

2 Min Read

नई दिल्ली,एजेंसियां: नीट पीजी 2024 में सफल कैंडिडेट्स को अब एडमिशन के लिए काउंसलिंग का इंतजार है।

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से जल्द ही आधिकारिक mcc.nic.in पर काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।

दरअसल, नीट पीजी परीक्षा का आयोजन इस बार 11 अगस्त को दो शिफ्टों में आयोजित किया गया था। रिजल्ट 23 अगस्त को जारी भी हो गया है।

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडिकल साइंस (NBEMS) की ओर से देश भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। काउंसलिंग की प्रक्रिया कुल चार राउंड में किया जाना है।

जानकारी के अनुसार, काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 20 सितंबर से शुरू होकर 26 सितंबर 2024 तक चलेगी।

कब शुरू होगी च्वाइस फिलिंग?

वहीं रजिस्ट्रेशन के बाद स्टूडेंट्स 23 सितंबर से 26 सितंबर तक च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं। चॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया 26 सितंबर को शाम 4 बजे से शुरू होगी और उसी दिन के 11:55 बजे समाप्त होगी।

पहली सीट आवंटन लिस्ट 30 सितंबर को जारी की जाएगी। पहली लिस्ट में जिन छात्रों को मेडिकल कॉलेजों में पीजी की सीट अलॉट की जाएगी उन्हें 1 से 8 अक्टूबर के बीच अपने संबंधित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा और एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

कब शुरू होगा राउंड 2 रजिस्ट्रेशन?

रिपोर्ट्स के अनुसार राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 14 अक्टूबर से शुरू होकर 21 अक्टूबर तक चलेगी।

दूसरे राउंड के लिए सीट आवंटन के नतीजे 24 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे। दूसरे राउंड में सीट प्राप्त छात्रों को एडमिशन प्रोसेस पूरा करने के लिए अपने संबंधित कॉलेजों में 25 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच रिपोर्ट करना होगा।

राउंड 3 के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू होकर 12 नवंबर तक चलेगी और सीट रिजल्ट 16 नंवबर को जारी किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

NEET PG 2024 का रिजल्ट जारी, 30 अगस्त को पर्सनल स्कोर कार्ड रिलीज

Share This Article
Exit mobile version