सैलरी नहीं बढ़ाई तो बंदे ने छोड़ दी नौकरी, बॉस के सामने ढोल बजवाया, ठुमके भी लगाए

2 Min Read

पुणे,एजेंसियां:  पुणे के एक कॉर्पोरेट कर्मचारी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसका का नाम अनिकेत है। पिछले छह साल से सेल्स असोसिएट की नौकरी कर रहा था।

बॉस और कम सैलेरी के चलते इतना परेशान हो गया कि नौकरी छोड़नी पड़ी। ऑफिस के आखिरी दिन पर उसके दोस्तों ने उसे खुश करने के लिए एक मस्त सरप्राइज प्लान किया।

उसके ऑफिस के बाहर ढोल-नगाड़े के साथ पहुंच गए। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि अनिकेत जमकर अपने बॉस के सामने डांस कर रहा है।

वो अपने बॉस को बाय-बाय कहता है और फिर भांगड़ा करने लगता है। @anishbhagatt नाम के इंस्टा यूजर ने अपने अकाउंट पर अनिकेत की स्टोरी शेयर की है।

अनीश वीडियो में बता रहा है,अनिकेत एक सेल्स असोसिएट है। उसके ऑफिस का माहौल बहुत टॉक्सिक है।

कल एक बड़ा दिन है। उसने नौकरी छोड़ दी है और कल उसकी नौकरी का आखिरी दिन है।

हमने उसके लिए कुछ प्लान किया। कुछ ऐसा जो आप सभी करना चाहते होंगे। हमने उसके मैनेजर के साथ प्रैंक किया जो देखकर उसका बॉस बहुत चिढ़ गया और मुझे समझ आ गया कि उसने नौकरी क्यों छोड़ी।

फिर हम मंदिर गए, ये फैसला अनिकेत के लिए आसान नहीं था, इसलिए उसके दोस्त और मैंने उसके लिए एक सरप्राइज पार्टी भी रखी।

इसे भी पढ़ें

भारतीय डॉक्टर ने परिवार को बचाने के लिए 250 फुट गहरे खाई में कूदा दी टेस्ला कार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं