दिल्ली मेट्रो में नही स्मार्ट कार्ड मिलने पर , DMRC जबरन लोगो को RuPay कार्ड लेने को कह रही [When smart cards are not available in Delhi Metro, DMRC is forcibly asking people to get RuPay cards]

2 Min Read

दिल्ली मेट्रो के यात्री हो रहे है परेशान , करना पड़ रहा है नई दिक्कत का सामना

नई दिल्ली, एजेंसियां: फेस्टिव सीजन के बीच में बार-बार आई तकनीकी खराबी के वजह से यात्री परेशान हो रहे हैं।

अब मेट्रो स्टेशनों पर नया स्मार्ट कार्ड खरीदने वक्त भी यात्रियों को एक नई समस्या से दो चार होना पड़ रहा है।

नया कार्ड खरीदने पहुंच रहे यात्रियों को मेट्रो के सामान्य स्मार्ट कार्ड की जगह अब जबरन RuPay आधारित नैशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) थमाया जा रहा है। इसे लेकर रोज यात्रियों की ढेरों शिकायतें सामने आ रही हैं।

RuPay कार्ड को रिचार्ज कराने की दिक्कत

यात्रियों के मुताबिक, सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि इस कार्ड को टिकट वेंडिंग मशीन के जरिए रिचार्ज नहीं कराया जा सकता।

इसे एयरटेल थैंक्स के ऐप के जरिए ही रिचार्ज कराया जा सकता है। पेमेंट भी आपको एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए ही करनी पड़ेगी।

यूपीआई पेमेंट को सपोर्ट करने वाले किसी अन्य ऐप से यूपीआई के जरिए आप रिचार्ज करा के पेमेंट नहीं कर सकते।

कस्टमर केयर सेंटर पर 200 रुपये से कम का रिचार्ज नहीं होता है। ऐसे में जिन लोगों के पास स्मार्ट फोन नहीं है, उनके लिए और भी दिक्कत है।

इसे भी पढ़ें

जानें आपके बैंक का UPI ट्रांजैक्शन लिमिट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं