दशहरे में नहीं मिली नई साड़ी, तो महिला कूद गई ट्रेन के आगे [When she did not get a new saree during Dussehra, the woman jumped in front of the train]

1 Min Read

दुमका। झारखंड के दुमका जिले के बागझोपा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। यहां एक महिला ने पति से नाराज होकर ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान सेंदो देवी के रूप में हुई। उसने अपने पति से दशहरे में नई साड़ी मांगी थी। लेकिन पति ने उसे साड़ी नहीं दिलाई। इसी बात से नाराज होकर पत्नी ने यह कदम उठाया।

2 छोटे बच्चे हैं मृतका केः

जानकारी के अनुसार मृतका का पति एक ट्रैक्टर ड्राइवर है। मृतका के 2 छोटे बच्चे भी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें

मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव आज दुमका में

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं