शराब बेचने का किया विरोध तो बदमाशों ने मार दी गोली [When he protested against selling liquor, the miscreants shot him]

2 Min Read

आरा, एजेंसियां। भोजपुर जिले में आजकल अपराधियों का मनोबल सर चढ़कर बोल रहा है। आए दिन कोई न कोई आपराधिक घटना सामने आते रहती है।

ताजा मामला बड़हरा थाना क्षेत्र के बखोरापुर गांव की है जहां शौच करने गए चौकीदार के बेटे को हथियारबंद बदमाशों ने शराब बेचने से विरोध करने पर गोली मार दिया।

बखोरापुर गाँव के चौकीदार तेजन पासवान का 18 वर्षोये पुत्र छोटू कुमार जो बी ए पार्ट वन का छात्र है। उसने अपने ही गाँव में शराब बेचने का विरोध किया जिसको लेकर नामजद बदमाशों ने छोटू कुमार को गोली मार दिया और हथियार लहराते फरार हो गए।

पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही

नामजद बदमाश पहले भी शराब बेचने के आरोप में जेल जा चुके हैं और अभी कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर बाहर आये हैं। देर शाम जब छोटू ने शराब बेचने का विरोध किया तो गाँव के ही नामजद बदमाश गोली मार फरार हो गए।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने घायल युवक को आरा के एक निजी क्लिनिक में भर्ती करवाया है जहां चिकित्सक ने उसकी हालत नाजुक बताई है। वहीं बड़हरा पुलिस मामले को लेकर छानबीन में जुट गई है और नामजद बदमाशों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें

आरा में चल रही थी हाथी के दांतों तस्करी, छापामारी के बाद 8 तस्करे गिरफ्तार

Share This Article
Exit mobile version