जब बिल गेट्स ने लिया पीएम मोदी का इंटरव्यू..वायरल हो रहे मोदी के आंसर

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। हमारे यहां जब बच्चा पैदा होता है, तो ‘आई’ (मां) भी बोलता है और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) भी बोलता है।

यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स से एक इंटरव्यू के दौरान कही। इसकी थीम ‘फ्रॉम एआई टू डिजिटल पैमेंट्स’ है।

प्रधानमंत्री मोदी की बिल गेट्स के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल रेवोल्यूशन, हेल्थकेयर, एजुकेशन, एग्रीकल्चर, नारी शक्ति, क्लाइमेट चेंज और गवर्नेंस सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

दिलच्सप बात है कि इस इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी द्वारा दिये गये जवाब तेजी से वायरल हो रहे हैं।

PM ने बिल गेट्स को नमो ऐप के ‘फोटो बूथ’ फीचर के बारे में भी बताया, जिसे देखकर गेट्स हैरान हो गए।

बातचीत की शुरुआत में पीएम ने कहा कि बिल आपका स्वागत है मुझे खुशी हुई, वैसे इस बार हमें मिलने में शायद बहुत गैप हो गया।

G20 के पहले हमारी काफी बातें हुई थीं। आपने देखा होगा कि G20 एक प्रकार से काफी दाएं-बाएं, दाएं-बाएं चल रहा था।

अब पूरी तरह से उसका जन्म हुआ, उसको मेन स्ट्रीम पर ला पाए हैं और शायद आप अनुभव भी करते होंगे।

यह इंटरव्यू काफी लंबा है और सोशल मीडिया पर इसके अंश खूब वायरल हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

आशा लकड़ा पहुंची राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग कार्यालय, सुनी समस्याएं

Share This Article
Exit mobile version