व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम की सेवाएं आधी रात को पड़ीं ठप, एक घंटे बाद हुईं बहाल

1 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : सोशल मीडिया मंच व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम की सेवाएं आधी रात को ठप पड़ गईं, जिसे करीब एक घंटे बाद बहाल किया गया।

इन दोनों मंच का स्वामित्व मेटा के पास है।

दुनियाभर में हजारों लोगों को व्हाट्सएप पर संदेश भेजने और प्राप्त करने में समस्याओं का सामना करना पड़ा।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर व्हाट्सएप के आधिकारिक खाते पर जानकारी दी गई, ‘‘ हमें पता है कि लोग अभी परेशानी का सामना कर रहे हैं।

हम जल्द से जल्द सभी के लिए चीजें पूरी तरह से ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं।’’

कुछ घंटों बाद खाते पर सेवाएं बहाल होने की जानकारी देते हुए लिखा गया, ‘‘ हमारी सेवाएं बहाल हो गई हैं। इसी तरह की प्रतिक्रिया इंस्टाग्राम की ओर से भी दी गयी।

इसे भी पढ़ें

झारखंड [Jharkhand] में आखिरी बार लैंड सर्वे कब हुआ था?

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं